मनुष्य को पांच ऋण चुकाने होते हैं:-
1. माता का ऋण_
2. पिता का ऋण_
3. गुरु का ऋण_
4. घरती का ऋण_
5. धर्म का ऋण_
इन ऋणो को चुकाने के निम्न उपाय कहे गए हैं
1. माता का ऋण चुकाने के लिये कन्या दान करना चाहिए।
2.पिता का ऋण चुकाने के लिए संतान उत्पति करनी चाहिए।_
3. गुरु ऋण चुकाने के लिए लोगों को शिक्षित करना चाहिए।_
4. घरती का ऋण चुकाने के लिए कृषि करें या पेड लगाएं।_
5. धर्म का ऋण चुकाने के लिये धर्म की रक्षा व धर्म का प्रचार के लिए समय दें।
"मन" का झुकना बहुत ज़रूरी है...
केवल सर झुकाने से भगवान नहीं मिलते..
Thursday, September 15, 2016
कैसे चुकायें जीवन के पाँच ऋण
Akbar and Birbal
अकबर और बीरबल शाम को पैदल ही हवाखोरी के लिये चले जा रहे थे। चलते-चलते बीरबल ने एक पौधे के सामने हाथ जोड़ कर प्रणाम किया।अकबर ने पूछा कि "बीरबल तुमने इस पौधे को प्रणाम क्यों किया"।
बीरबल ने उत्तर दिया "हुजूर, हम हिन्दू इसे तुलसी माता कहते हैं। यह बहुत ही परमपवित्र, पूजनीय और गुणकारी है।
अकबर ने आव देखा, ना ताव और तुलसी मैंया को उखाड़ फेंका तथा बीरबल का मजाक बनाते हुये कहा कि -"लो बीरबल! मैंनें तुम्हारी माँ को उखाड़ कर फेंक दिया। अब कहो।"
बीरबल चुपचाप आगे बढ लिये। घूमते-घूमते दोनों बस्ती से दूर काफी आगे खेतों की ओर निकल आये। तुलसी को तो मात्र हाथ जोड़ कर प्रणाम ही किया था, लेकिन खेतों में एक बड़े से पौधे को देख कर बीरबल ने कुछ दूरी से ही दण्डवत् प्रणाम किया और चलने का उपक्रम किया। (इस पौधे को छूने और शरीर के किसी भी अंग पर लगाने से बुरी तरह से खुजली शुरू हो जाती है)।
अकबर ने पहले की भांति सोचकर उस पौधे को भी तुलसी की तरह उखाड़ना चाहा लेकिन जड़े गहराई तक होने के कारण उखाड़ नहीं पाये।
अब अकबर ने उस पौधे से लिपट कर और खूब जोर लगा कर उखाड़ फेंका तथा एक विजयी मुस्कान बीरबल की तरफ फेंकी। बदले में बीरबल ने भी एक व्यंग्यात्मक मुस्कान के साथ अकबर की ओर देखा और वापस लौट चलें।
अब अकबर को खुजली होनी शुरू हुई और शरीर में जहां-जहां भी हाथ लगाये, भयंकर खुजली शुरू हो जाये। परेशान होकर बीरबल से कहा - "ये तुम्हारी दूसरी माँ कौन थी और कैसी है?"
बीरबल ने उत्तर दिया: "हुजूर हमारी तुलसी मैंया तो बड़ी सीधी-सादी व सरल है। वो तो किसी को कुछ नही कहती। उसका कोई बुरा भी करें तो भी वो उसका भला ही करती हैं, लेकिन ये तो तो हमारा बाप है। बहुत ही कड़ियल और जिद्दी है, ये बदला लिये बगैर कभी नहीं छोड़ता"।
अकबर ने परेशान होकर कहा: "अपने इस बाप से मेरा पीछा छुड़वाओं। मैं तौबा करता हूॅ कि हिन्दुओं के माँ-बाप से कभी पंगा नहीं लूंगा"।
बीरबल ने कहा - "हुजूर! हम हिन्दुओं की एक माता और है, गौमाता। वो आपको इस मुसीबत से छुटकारा दिला सकती है।" अकबर ने कहा- "जल्दी करो, जो कुछ करना है करो, मगर अपने इस बाप से मेरा पिंड छुड़वाओ।
बीरबल ने बताया - "बादशाह सलामत आपको अपने पूरे बदन पर गऊमाता का गोबर लगाकर कई प्रहर तक बैठना होगा, तभी आपको राहत मिल सकती है, अन्यथा दूसरा कोई उपाय नही है"।
अकबर ने अपने पूरे शरीर पर गोबर पुतवाया और कई घण्टे की यातना के बाद कष्ट से मुक्ति पाई। सनातन धर्म के सभी रीति-रिवाज और जीवन शैली पूरी तरह से विज्ञान पर आधारित है, जिसे आधुनिक विज्ञान एवं शोध एक-एक करके प्रमाणित करते जा रहे हैं।
सनातन धर्म की जय हो। विश्व का कल्याण हो।
🚩जय माताजी जय श्री राम🚩
Excuse vs. Success
*बहाने (Excuses) बनाम (Vs) सफलता (Success)* अवश्य पढ़े प्रेरणादायक (Must Read! Very Motivational)
बहाना 1 :- मेरे पास *धन नही....*
जवाब :- इन्फोसिस के पूर्व चेयरमैन *नारायणमूर्ति* के पास भी *धन नही था,* उन्होंने अपनी *पत्नी के गहने बेचने पड़े.....*
बहाना 2 :- मुझे *बचपन से परिवार की जिम्मेदारी उठानी पङी.....*
जवाब :- *लता मंगेशकर* को भी *बचपन से परिवार की जिम्मेदारी उठानी पङी थी....*
बहाना 3 :- मैं *अत्यंत गरीब घर से हूँ....*
जवाब :- पूर्व राष्ट्रपति *अब्दुल कलाम भी गरीब घर से थे....*
बहाना 4 :- बचपन में ही मेरे *पिता का देहाँत हो गया था....*
जवाब :- प्रख्यात संगीतकार *ए.आर.रहमान के पिता का भी देहांत बचपन में हो गया था....*
बहाना 5 :- मुझे *उचित शिक्षा लेने का अवसर नही मिला....*
जवाब :- *उचित शिक्षा का अवसर फोर्ड मोटर्स के मालिक हेनरी फोर्ड को भी नही मिला....*
बहाना 6 :- मेरी *उम्र बहुत ज्यादा है....*
जवाब :- *विश्व प्रसिद्ध केंटुकी फ्राइड चिकेन के मालिक ने 60 साल की उम्र मे पहला रेस्तरा खोला था....*
बहाना 7 :- मेरी *लंबाई बहुत कम है....*
जवाब :- *सचिन तेंदुलकर की भी लंबाई कम है....*
बहाना 8 :- *बचपन से ही अस्वस्थ था....*
जवाब :- *आँस्कर विजेता अभिनेत्री मरली मेटलिन भी बचपन से बहरी व अस्वस्थ थी....*
बहाना 9 :- मैं *इतनी बार हार चूका, अब हिम्मत नहीं...*
जवाब :- *अब्राहम लिंकन 15 बार चुनाव हारने के बाद राष्ट्रपति बने....*
बहाना 10 :- *एक दुर्घटना मे अपाहिज होने के बाद मेरी हिम्मत चली गयी.....*
जवाब :- *प्रख्यात नृत्यांगना सुधा चन्द्रन के पैर नकली है....*
बहाना 11 :- मुझे *ढ़ेरों बीमारियां है.....*
जवाब :- *वर्जिन एयरलाइंस के प्रमुख भी अनेको बीमारियो थी, राष्ट्रपति रुजवेल्ट के दोनो पैर काम नही करते थे.....*
बहाना 12 :- मैंने *साइकिल पर घूमकर आधी ज़िंदगी गुजारी है....*
जवाब :- *निरमा के करसन भाई पटेल ने भी साइकिल पर निरमा बेचकर आधी ज़िंदगी गुजारी....*
बहाना 13 :- मुझे *बचपन से मंद बुद्धि कहा जाता है....*
जवाब :- *थामस अल्वा एडीसन को भी बचपन से मंदबुद्धि कहा जाता था....*
बहाना 14 :- मैं *एक छोटी सी नौकरी करता हूँ, इससे क्या होगा....*
जवाब :- *धीरु अंबानी भी छोटी नौकरी करते थे....*
बहाना 15 :- मेरी *कम्पनी एक बार दिवालिया हो चुकी है, अब मुझ पर कौन भरोसा करेगा....*
जवाब :- *दुनिया की सबसे बड़ी शीतल पेय निर्माता पेप्सी कोला भी दो बार दिवालिया हो चुकी है....*
बहाना 16 :- मेरा *दो बार नर्वस ब्रेकडाउन हो चुका है, अब क्या कर पाउँगा....*
जवाब :- *डिज्नीलैंड बनाने के पहले वाल्ट डिज्नी का तीन बार नर्वस ब्रेकडाउन हुआ था.....*
बहाना 17 :- मेरे पास *बहुमूल्य आइडिया है पर लोग अस्वीकार कर देते है...*
जवाब :- *जेराँक्स फोटो कॉपी मशीन के आईडिया को भी ढेरो कंपनियो ने अस्वीकार किया था, लेकिन आज परिणाम सबके सामने है.....*
*सीख:-* आज आप जहाँ भी है या कल जहाँ भी होंगे इसके लिए आप किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते, इसलिए आज चुनाव कीजिए, *सफलता और सपने चाहिए या खोखले बहाने???*
आपका आने वाला कल Mubarak ho.....
Good thought
बहुत अच्छे विचार
जरुर पढ़े
💟💟💟💟💟💟💟💟
नज़र और नसीब का
कुछ ऐसा इत्तफाक हैं
कि
नज़र को अक्सर वही
चीज़ पसंद आती हैं
जो नसीब में नहीं होती
और
नसीब में लिखी चीज़
अक्सर नज़र नहीं आती है
💟💟💟💟💟💟💟💟
मैंने एक दिन
भगवान से पूछा
आप मेरी दुआ
उसी वक्त
क्यों नहीं सुनते हो
जब मैं
आपसे मांगता हूँ
भगवान ने
मुस्कुरा कर के कहा
मैं तो आप के
गुनाहों की सजा भी
उस वक्त नहीं देता
जब आप करते हो
💟💟💟💟💟💟💟💟
किस्मत तो पहले ही
लिखी जा चुकी है
तो कोशिश करने से
क्या मिलेगा
क्या पता
किस्मत में लिखा हो
कि
कोशिश करने से ही मिलेगा
💟💟💟💟💟💟💟💟
ज़िन्दगी में
कुछ खोना पड़े
तो यह
दो लाइन याद रखना
जो खोया है
उसका ग़म नहीं
लेकिन
जो पाया है
वह किसी से कम नहीं
जो नहीं है
वह एक ख्वाब हैं
और
जो है
वह लाजवाब है
💟💟💟💟💟💟💟💟
इन्सान कहता है कि
पैसा आये तो
हम कुछ करके दिखाये
और
पैसा कहता हैं कि
आप कुछ करके दिखाओ
तो मैं आऊ
💟💟💟💟💟💟💟💟
बोलने से पहले
लफ्ज़ आदमी के
गुलाम होते हैं
लेकिन
बोलने के बाद इंसान
अपने लफ़्ज़ों का गुलाम
बन जाता हैँ
💟💟💟💟💟💟💟💟
ज्यादा बोझ लेकर
चलने वाले
अक्सर डूब जाते हैं
फिर चाहे वह
अभिमान का हो
या
सामान का 💟💟💟💟💟💟💟💟
जिन्दगी जख्मों
से भरी है
वक़्त को मरहम
बनाना सीख लो
हारना तो है
मौत के सामने
फ़िलहाल जिन्दगी से
जीना सीख लो
💟💟💟💟💟💟💟💟
सारा जहाॅ उसी का है
जो मुस्कराना जानता है
रोशनी भी उसीकी है जो शमा
जलाना जानता है
हर जगह मंदिर मस्जिद गिरिजाघर है
लेकिन इश्वर तो उसीका है जो
"सर"
झुकाना जानता है
💜💕
अजीब तरह के लोग हैं,
इस दुनिया में,
अगरबत्ती भगवान के लिए खरीदते हैं,
और खुशबू खुद की पसंद की तय करते 🌸🌼💐🍄🌺🌹🌻 ........नवीन कुमार सुमन.........