Showing posts with label love. Show all posts
Showing posts with label love. Show all posts

Wednesday, March 14, 2018

तुम्हारी यही अदा तो दिल को भा गईं

पत्नी  मायके जाती है और मज़े लेने के लिये पति को मैसेज भेजती है:

"मेरी मोहब्ब्त को अपने दिल में ढूंढ लेना;
और हाँ, आटे को अच्छी तरह गूँथ लेना!

मिल जाए अगर प्यार तो खोना नहीं;
प्याज़ काटते वक्त बिलकुल रोना नहीं!

मुझसे रूठ जाने का बहाना अच्छा है;
थोड़ी देर और पकाओ आलू अभी कच्चा है!

मिलकर फिर खुशियों को बाँटना है;
टमाटर जरा बारीक़ ही काटना है!

लोग हमारी मोहब्ब्त से जल न जाएं;
चावल टाइम पे देख लेना कहीं गल न जाएं!

कैसी लगी हमारी ग़जल बता देना;
नमक कम लगे तो और मिला लेना!

     😜😜😜😜😜😜😜😜
         पति का सुपर रिप्लाई:

तुम्हारी यही अदा तो दिल को भा गईं..
तुम्हारे जाते ही,  पड़ोसन खाना पकाने आ गई ..
😊😊😊😊 😇😇😇😇🤗🤗

पत्नी 120 के स्पीड से घर वापस आ गयी।

😜😜😷😷😆😆😋

Saturday, August 26, 2017

वो क्या था


🙏
एक बेटी ने एक संत से आग्रह किया कि वो घर आकर उसके बीमार पिता से मिलें, प्रार्थना करें...बेटी ने ये भी बताया कि उसके बुजुर्ग पिता पलंग से उठ भी नहीं सकते...

जब संत घर आए तो पिता पलंग पर दो तकियों पर सिर रखकर लेटे हुए थे...
एक खाली कुर्सी पलंग के साथ पड़ी थी...संत ने सोचा कि शायद मेरे आने की वजह से ये कुर्सी यहां पहले से ही रख दी गई...

संत...मुझे लगता है कि आप मेरी ही उम्मीद कर रहे थे...
पिता...नहीं, आप कौन हैं...
संत ने अपना परिचय दिया...और फिर कहा...मुझे ये खाली कुर्सी देखकर लगा कि आप को मेरे आने का आभास था...
पिता...ओह ये बात...खाली कुर्सी...आप...आपको अगर बुरा न लगे तो कृपया कमरे का दरवाज़ा बंद करेंगे...
संत को ये सुनकर थोड़ी हैरत हुई, फिर भी दरवाज़ा बंद कर दिया...

पिता...दरअसल इस खाली कुर्सी का राज़ मैंने किसी को नहीं बताया...अपनी बेटी को भी नहीं...पूरी ज़िंदगी, मैं ये जान नहीं सका कि प्रार्थना कैसे की जाती है...मंदिर जाता था, पुजारी के श्लोक सुनता...वो सिर के ऊपर से गुज़र जाते....कुछ पल्ले नहीं पड़ता था...मैंने फिर प्रार्थना की कोशिश करना छोड़ दिया...लेकिन चार साल पहले मेरा एक दोस्त मिला...उसने मुझे बताया कि प्रार्थना कुछ नहीं भगवान से सीधे संवाद का माध्यम होती है....उसी ने सलाह दी कि एक खाली कुर्सी अपने सामने रखो...फिर विश्वास करो कि वहां भगवान खुद ही विराजमान हैं...अब भगवान से ठीक वैसे ही बात करना शुरू करो, जैसे कि अभी तुम मुझसे कर रहे हो...मैंने ऐसा करके देखा...मुझे बहुत अच्छा लगा...फिर तो मैं रोज़ दो-दो घंटे ऐसा करके देखने लगा...लेकिन ये ध्यान रखता कि मेरी बेटी कभी मुझे ऐसा करते न देख ले...अगर वो देख लेती तो उसका ही नर्वस ब्रेकडाउन हो जाता या वो फिर मुझे साइकाइट्रिस्ट के पास ले जाती...

ये सब सुनकर संत ने बुजुर्ग के लिए प्रार्थना की...सिर पर हाथ रखा और भगवान से बात करने के क्रम को जारी रखने के लिए कहा...संत को उसी दिन दो दिन के लिए शहर से बाहर जाना था...इसलिए विदा लेकर चले गए..

दो दिन बाद बेटी का संत को फोन आया कि उसके पिता की उसी दिन कुछ घंटे बाद मृत्यु हो गई थी, जिस दिन वो आप से मिले थे...
संत ने पूछा कि उन्हें प्राण छोड़ते वक्त कोई तकलीफ़ तो नहीं हुई...

बेटी ने जवाब दिया...नहीं, मैं जब घर से काम पर जा रही थी तो उन्होंने मुझे बुलाया...मेरा माथा प्यार से चूमा...ये सब करते हुए उनके चेहरे पर ऐसी शांति थी, जो मैंने पहले कभी नहीं देखी थी...जब मैं वापस आई तो वो हमेशा के लिए आंखें मूंद चुके थे...लेकिन मैंने एक अजीब सी चीज़ भी देखी...वो ऐसी मुद्रा में थे जैसे कि खाली कुर्सी पर किसी की गोद में अपना सिर झुकाया हो...संत जी, वो क्या था...

ये सुनकर संत की आंखों से आंसू बह निकले...बड़ी मुश्किल से बोल पाए...काश, मैं भी जब दुनिया से जाऊं तो ऐसे ही जाऊं...
🙏

Wednesday, May 17, 2017

Lesson to new generation

चश्मा साफ़ करते हुए उस बुज़ुर्ग ने
अपनी पत्नी से कहा : हमारे ज़माने में
मोबाइल नहीं थे...

*पत्नी* :
पर ठीक 5 बजकर 55 मिनट पर
मैं पानी का ग्लास लेकर
दरवाज़े पे आती और
आप आ पहुँचते...

*पति* :
मैंने तीस साल नौकरी की
पर आज तक मैं ये नहीं समझ
पाया कि
मैं आता इसलिए तुम
पानी लाती थी
या तुम पानी लेकर आती थी
इसलिये मैं आता था...

*पत्नी* :
हाँ... और याद है...
तुम्हारे रिटायर होने से पहले
जब तुम्हें डायबीटीज़ नहीं थी
और मैं तुम्हारी मनपसन्द खीर बनाती
तब तुम कहते कि
आज दोपहर में ही ख़्याल आया
कि खीर खाने को मिल जाए
तो मज़ा आ जाए...

*पति* :
हाँ... सच में...
ऑफ़िस से निकलते वक़्त
जो भी सोचता,
घर पर आकर देखता
कि तुमने वही बनाया है...

*पत्नी* :
और तुम्हें याद है
जब पहली डिलीवरी के वक़्त
मैं मैके गई थी और
जब दर्द शुरु हुआ
मुझे लगा काश...
तुम मेरे पास होते...
और घंटे भर में तो...
जैसे कोई ख़्वाब हो...
तुम मेरे पास थे...

*पति* :
हाँ... उस दिन यूँ ही ख़्याल
आया
कि ज़रा देख लूँ तुम्हें...

*पत्नी* :
और जब तुम
मेरी आँखों में आँखें डाल कर
कविता की दो लाइनें बोलते...

*पति* :
हाँ और तुम
शरमा के पलकें झुका देती
और मैं उसे
कविता की 'लाइक' समझता...

*पत्नी* :
और हाँ जब दोपहर को चाय
बनाते वक़्त
मैं थोड़ा जल गई थी और
उसी शाम तुम बर्नोल की ट्यूब
अपनी ज़ेब से निकाल कर बोले..
इसे अलमारी में रख दो...

*पति* :
हाँ... पिछले दिन ही मैंने देखा था
कि ट्यूब ख़त्म हो गई है...
पता नहीं कब ज़रूरत पड़ जाए..
यही सोच कर मैं ट्यूब ले आया था...

*पत्नी* :
तुम कहते ...
आज ऑफ़िस के बाद
तुम वहीं आ जाना
सिनेमा देखेंगे और
खाना भी बाहर खा लेंगे...

*पति* :
और जब तुम आती तो
जो मैंने सोच रखा हो
तुम वही साड़ी पहन कर आती...

फिर नज़दीक जा कर
उसका हाथ थाम कर कहा :
हाँ, हमारे ज़माने में
मोबाइल नहीं थे...

पर...

हम दोनों थे!!!

*पत्नी* :
आज बेटा और उसकी बहू
साथ तो होते हैं पर...
बातें नहीं व्हाट्सएप होता है...
लगाव नहीं टैग होता है...
केमिस्ट्री नहीं कमेन्ट होता है...
लव नहीं लाइक होता है...
मीठी नोकझोंक नहीं
अनफ़्रेन्ड होता है...
उन्हें बच्चे नहीं कैन्डीक्रश सागा,
टैम्पल रन और सबवे सर्फ़र्स चाहिए...

*पति* :
छोड़ो ये सब बातें...
हम अब Vibrate Mode  पर हैं...
हमारी Battery भी 1 लाइन पे है...

अरे!!! कहाँ चली?

*पत्नी* :
चाय बनाने...

*पति* :
अरे... मैं कहने ही वाला था
कि चाय बना दो ना...

*पत्नी* :
पता है...
मैं अभी भी कवरेज क्षेत्र में हूँ
और मैसेज भी आते हैं...

दोनों हँस पड़े...

*पति* :
हाँ, हमारे ज़माने में
मोबाइल नहीं थे...

😊🙏😊🙏😊🙏
To every lovely couple.

Wednesday, May 10, 2017

Definition of Love by Girls

By 15 Year Old Girl: 
"Love Is When We Get Caught For Bunking The Classes 'n He Takes The Blame".. 

By 18 Year Old Girl:
"Love Is When At Farewell He Hugs Me 'n Tells That We Will Stay In Contact".. 

By 21 Year Old Girl:
"Love Is When He Calls Me Every Night 'n Keeps Talking About Useless Things Whole Night Happily".. 

By 25 Year Old Girl:
"Love Is When He Proposes Me With A Ring 'n Makes A Fool Of Him Self 'n Says : "You Know I Love You"... 

By 35 Year Old Woman:
"Love Is When He Cleans The House Seeing Me Tired".. 

By 50 Year Old Woman:
"Love Is When He Is ILL 'n Still Cracks A Joke To Make Me Laugh".. 

By 60 Year Old Woman:
"Love Is When He Is Taking His Last Breath 'n Saying "I'm Glad As I Know What Love Is" ... 

Wednesday, April 26, 2017

हिन्दू विवाह में सात फेरे क्युं

प्रश्न :-  शादी में वर - वधु को 7 फेरे क्यों लगवाये जाते हैं ????

छात्र :- क्योंकि प्रत्येक फेरा 360° का होता है.
और 360 ऐसी संख्या है जो 1 से 9 तक के अंको में केवल 7 से विभाजित नहीं होती. इसलिए 7 फेरो का सम्बन्ध अविभाज्य है.

Thursday, March 28, 2013

Sometimes love is for a moment

søмєŧiмєs łøvє is ƒøя α мøмєиŧ,,
αиd
søмєŧiмє łøvє is ƒøя łiƒєŧiмє,,
buŧ
søмєŧiмє α мøмєиŧ wiŧЋ,,
søмєøиє u łøvє is єuøиgЋ,,
ŧø sρєиd α łiƒє ŧiмє... 

,.+""-., ,.-""+,
G( -_-)(-_- )D
.+N I G H T+
....."-.,?,.-"
Regards Yash Trivedi