Saturday, March 9, 2019
तुम मुझको कब तक रोकोगे
Tuesday, April 17, 2018
मेरी उम्र का दशक
चालीसा..........
एक नया युग आनेवाला है,
मेरी उम्र का दशक बदलने वाला है
अब कोयल,कलरव,कोलाहल
मुझे उतने आकर्षित नहीं करते,
प्यार,खुमार,आलिंगन,
जीवन की परिभाषा वह नहीं गढ़ते,
जो बीस साल पहले चुनते थे
शब्द, एक मणिमाला बनाते थे,
मेरे आसपास का खाली व्योम,
सपनों से उकरते थे,
अब देते हैं सबके सब ठहराव,
गतिमान होने के लिए,
एक गति में बहने वाली धार,
जो अभी भी निश्छल है,
बेहद शांत,निर्भीक,अक्लांत।
कोशिश में रहती हूं,
जीवन का उजाला बनूं,
स्याह से दुविधाभरे मनों के बीच,
खुद किसी दुविधा में न घिर जाऊं,
बहती रहूं बेधड़क,
पीछे मुड़के देखने पर रास्ता भी न दिखे,
अपने साथ के रोड़े-पत्थर साथ ले तो चलूं,
पर किसी ऐसे किनारे छोड़ दूं मैं,
जहां उन्हें बड़ी चट्टानों का साथ मिले,
लहरों से लड़ने की सीख,और अपनों का उन्हें साथ मिले,
मैं तो नीर हूं, आज यहां तो कल कहीं चली जाऊंगी,
कभी-कभार सुगम और निर्मल रास्ता भी पाऊंगी।
शांत,व्यवस्थित,निष्कपट बनते रहें मेरे रास्ते,
यह मेरा शरीर खड़ा रहे हर किसी के वास्ते,
अंदर का क्रोध,अग्नि जलती रहे, बुझे न कभी,
लौ की तरह प्रकाशवान बने, चिंगारी नहीं,
अब सिमटना चाहती हूं, एक नई धार बनना चाहती हूं क्योंकि
बहुत कुछ बदलनेवाला है, एक नया युग आनेवाला है,
सुनो! मेरी उम्र का दशक बदलनेवाला है।
द्वारा - शिप्रा पाण्डे शर्मा, Facebook wall
जाग री
जाग री........
पता नहीं क्यों सुबह से ही लिखने का मन कर रहा था। यह तो नहीं जानती कि इस कविता का बसंत से क्या मेल है, पर बिना लिखे भी नहीं रहा जा रहा। हो सकता है, कि छायावादी ऋतुओं का अवसान ही बसंत का आगमन है, पर यह बहुत ही प्रेरणादायी है। आशा है, हम सभी के जीवन में यह कविता कहीं-न-कहीं सटीक बैठती होगी। पर आज के दिन इस कविता ने मेरे भीतर सुर पकड़ा हुआ है, आप भी इसे पढ़िये।
बीती विभावरी जाग री।
बीती विभावरी जाग री!
अम्बर पनघट में डुबो रही
तारा-घट ऊषा नागरी!
खग-कुल कुल-कुल-सा बोल रहा
किसलय का अंचल डोल रहा
लो यह लतिका भी भर लाई-
मधु मुकुल नवल रस गागरी
अधरों में राग अमंद पिए
अलकों में मलयज बंद किए
तू अब तक सोई है आली
आँखों में भरे विहाग री!
द्वारा - शिप्रा पाण्डे शर्मा, Facebook wall
Friday, April 13, 2018
अग्निशमन
छोटी-सी फ्रॉक पहनूं,
या पहनूं पैंट-शर्ट,क्या फर्क पड़ता है,
देखते हैं लोग मुझे सिर्फ एक ही नज़र से,
घूरते हैं भेड़ियों से, निगाहें कोटर में डाले,
करूं क्या मैं अपनी उम्र का,
बचपन है मेरा, ये जनाज़ा जो निकाले
कभी मेरी फिक्र के नाम पर, कभी इज्जत,
तो कभी सभ्यता का हवाले,
छलनी ही हो रही हूं समुदायभर में,
किंचित कोई कृष्ण हो जो संभाले।
क्या फर्क पड़ता है कि कमीज के साथ
मैं चुन्नी जो डालूं,
उभरता शरीर है मेरा, अरे मैं क्यों किसी से छिपा लूं?
छिपा लो तुम शर्म,लज्जा अपनी जो टप-टप गिर रही है,
राह चलती हर ह़या पर जो हरपल मर रही है,
जिंदा हो तुम, वैसाखी के सहारे चल रहे हो,
मेरी चिंता छोड़ तो, तुम जिंदा चिता में जल रहे हो।
कभी सोचा है किंचितप्राय ,क्या कुछ बचा है,
भीतर झांक के देखो, मृतप्राय तू खड़ा है,
जो भी है तू, आदमी, मर्दानगी का नाप जपता,
नारी,ना रही, तो तू कैसे बनता,
आंखों से लेकर वीर्य तक में तेरे खून उतरा
बाग से लेकर बियाबां तक फूल कुतरा,
कहां जायें,कहां कूचें,हम अब इस जहां में,
बिना जीवन जीये ही अग्नि में खुद को लील डाले
दुराचारी तू अपने भीतर की ज्वाला का खुद शमन कर
अपमान मत कर नारी का,तू यह चयन कर
हर मां, हर एकपल नहीं तो बस यह कहेगी,
आज से मेरी कोख सूनी ही रहेगी।
Tuesday, April 10, 2018
तमाचा
*" सुरेन्द्र शर्मा "*की कविता जो दिल को छू गई*
*एक कमरा था*
*जिसमें मैं रहता था*
*माँ-बाप के संग*
*घर बड़ा था*
*इसलिए इस कमी को*
*पूरा करने के लिए*
*मेहमान बुला लेते थे हम!*
*फिर विकास का फैलाव आया*
*विकास उस कमरे में नहीं समा पाया*
*जो चादर पूरे परिवार के लिए बड़ी पड़ती थी*
*उस चादर से बड़े हो गए*
*हमारे हर एक के पाँव*
*लोग झूठ कहते हैं*
*कि दीवारों में दरारें पड़ती हैं*
*हक़ीक़त यही*
*कि जब दरारें पड़ती हैं*
*तब दीवारें बनती हैं!*
*पहले हम सब लोग दीवारों के बीच में रहते थे*
*अब हमारे बीच में दीवारें आ गईं*
*यह समृध्दि मुझे पता नहीं कहाँ पहुँचा गई*
*पहले मैं माँ-बाप के साथ रहता था*
*अब माँ-बाप मेरे साथ रहते हैं*
*फिर हमने बना लिया एक मकान*
*एक कमरा अपने लिए*
*एक-एक कमरा बच्चों के लिए*
*एक वो छोटा-सा ड्राइंगरूम*
*उन लोगों के लिए जो मेरे आगे हाथ जोड़ते थे*
*एक वो अन्दर बड़ा-सा ड्राइंगरूम*
*उन लोगों के लिए*
*जिनके आगे मैं हाथ जोड़ता हूँ*
*पहले मैं फुसफुसाता था*
*तो घर के लोग जाग जाते थे*
*मैं करवट भी बदलता था*
*तो घर के लोग सो नहीं पाते थे*
*और अब!*
*जिन दरारों की वजह से दीवारें बनी थीं*
*उन दीवारों में भी दरारें पड़ गई हैं।*
*अब मैं चीख़ता हूँ*
*तो बग़ल के कमरे से*
*ठहाके की आवाज़ सुनाई देती हैं*
*और मैं सोच नहीं पाता हूँ*
*कि मेरी चीख़ की वजह से*
*वहाँ ठहाके लग रहे हैं*
*या उन ठहाकों की वजह से*
*मैं चीख रहा हूँ!*
*आदमी पहुँच गया है चांद तक,*
*पहुँचना चाहता है मंगल तक*
*पर नहीं पहुँच पाता सगे भाई के दरवाज़े तक*
*अब हमारा पता तो एक रहता है*
*पर हमें एक-दूसरे का पता नहीं रहता*
*और आज मैं सोचता हूँ*
*जिस समृध्दि की ऊँचाई पर मैं बैठा हूँ*
*उसके लिए मैंने कितनी बड़ी खोदी हैं खाइयाँ....*
*अब मुझे अपने बाप की बेटी से*
*अपनी बेटी अच्छी लगती है*
*अब मुझे अपने बाप के बेटे से*
*अपना बेटा अच्छा लगता है*
*पहले मैं माँ-बाप के साथ रहता था*
*अब माँ-बाप मेरे साथ रहते हैं*
*अब मेरा बेटा भी कमा रहा है*
*कल मुझे उसके साथ रहना पड़ेगा*
*और हक़ीक़त यही है दोस्तों*
*तमाचा मैंने मारा है*
*तमाचा मुझे खाना भी पड़ेगा....!*
🤔🤔🤔☹☹☹
Friday, January 12, 2018
कहाँ पर बोलना है और कहाँ पर बोल जाते हैं।
*Lovely poem.*
कहाँ पर बोलना है
और कहाँ पर बोल जाते हैं।
जहाँ खामोश रहना है
वहाँ मुँह खोल जाते हैं।।
कटा जब शीश सैनिक का
तो हम खामोश रहते हैं।
कटा एक सीन पिक्चर का
तो सारे बोल जाते हैं।।
नयी नस्लों के ये बच्चे
जमाने भर की सुनते हैं।
मगर माँ बाप कुछ बोले
तो बच्चे बोल जाते हैं।।
बहुत ऊँची दुकानों में
कटाते जेब सब अपनी।
मगर मज़दूर माँगेगा
तो सिक्के बोल जाते हैं।।
अगर मखमल करे गलती
तो कोई कुछ नहीँ कहता।
फटी चादर की गलती हो
तो सारे बोल जाते हैं।।
हवाओं की तबाही को
सभी चुपचाप सहते हैं।
च़रागों से हुई गलती
तो सारे बोल जाते हैं।।
बनाते फिरते हैं रिश्ते
जमाने भर से अक्सर।
मगर जब घर में हो जरूरत
तो रिश्ते भूल जाते हैं।।
कहाँ पर बोलना है
और कहाँ पर बोल जाते हैं।
जहाँ खामोश रहना है
वहाँ मुँह खोल जाते हैं।।
Wednesday, November 29, 2017
35 + उम्र के मित्रो के लिए
35 + उम्र के मित्रो के लिए एक कविता
जीवन में पैतीस पार का मनुष्य कैसा होता है ?
थोड़ी सी सफेदी कनपटियों के पास,
खुल रहा हो जैसे आसमां बारिश के बाद,
जिम्मेदारियों के बोझ से झुकते हुए कंधे,
जिंदगी की भट्टी में खुद को गलाता हुआ,
अनुभव की पूंजी हाथ में लिए,
परिवार को वो सब देने की जद्दोजहद में,
जो उसे नहीं मिल पाया था,
बस बहे जा रहा है समय की धारा में,
एक खूबसूरत सी बीवी,
एक-दो प्यारे से बच्चे,
पूरा दिन दुनिया से लड़ कर थका हारा,
रात को घर आता है, सुकून की तलाश में,
लेकिन क्या मिल पाता है सुकून उसे,
दरवाजे पर ही तैयार हैं बच्चे,
पापा से ये मंगाया था, वो मंगाया था,
नहीं लाए तो क्यों नहीं लाए,
लाए तो ये क्यों लाए वो क्यों नहीं लाए,
अब वो क्या कहे बच्चों से,
कि जेब में पैसे थोड़े कम थे,
कभी प्यार से, कभी डांट कर,
समझा देता है उनको,
एक बूंद आंसू की जमी रह जाती है,
आँख के कोने में,
लेकिन दिखती नहीं बच्चों को,
उस दिन दिखेगी उन्हें, जब वो खुद, बन जाएंगे माँ बाप अपने बच्चों के,
खाने की थाली में दो रोटी के साथ,
परोस दी हैं पत्नी ने दस चिंताएं,
कभी,
तुम्हीं नें बच्चों को सर चढ़ा रखा है,
कुछ कहते ही नहीं,
कभी,
हर वक्त डांटते ही रहते हो बच्चों को,
कभी प्यार से बात भी कर लिया करो,
लड़की सयानी हो रही है,
तुम्हें तो कुछ दिखाई ही नहीं देता,
लड़का हाथ से निकला जा रहा है,
तुम्हें तो कोई फिक्र ही नहीं है,
पड़ोसियों के झगड़े, मुहल्ले की बातें,
शिकवे शिकायतें दुनिया भर की,
सबको पानी के घूंट के साथ,
गले के नीचे उतार लेता है,
जिसने एक बार हलाहल पान किया,
वो सदियों नीलकंठ बन पूजा गया,
यहाँ रोज़ थोड़ा थोड़ा विष पीना पड़ता है,
जिंदा रहने की चाह में,
फिर लेटते ही बिस्तर पर,
मर जाता है एक रात के लिए,
क्योंकि
सुबह फिर जिंदा होना है,
काम पर जाना है,
कमा कर लाना है,
ताकि घर चल सके,
कुछ जीवन बच सके
जो हम न बने
वो बच्चे बन सके...।।
साभार सभी मित्रों का
35 + उम्र के मित्रो के लिए
35 + उम्र के मित्रो के लिए एक कविता
जीवन में पैतीस पार का मनुष्य कैसा होता है ?
थोड़ी सी सफेदी कनपटियों के पास,
खुल रहा हो जैसे आसमां बारिश के बाद,
जिम्मेदारियों के बोझ से झुकते हुए कंधे,
जिंदगी की भट्टी में खुद को गलाता हुआ,
अनुभव की पूंजी हाथ में लिए,
परिवार को वो सब देने की जद्दोजहद में,
जो उसे नहीं मिल पाया था,
बस बहे जा रहा है समय की धारा में,
एक खूबसूरत सी बीवी,
एक-दो प्यारे से बच्चे,
पूरा दिन दुनिया से लड़ कर थका हारा,
रात को घर आता है, सुकून की तलाश में,
लेकिन क्या मिल पाता है सुकून उसे,
दरवाजे पर ही तैयार हैं बच्चे,
पापा से ये मंगाया था, वो मंगाया था,
नहीं लाए तो क्यों नहीं लाए,
लाए तो ये क्यों लाए वो क्यों नहीं लाए,
अब वो क्या कहे बच्चों से,
कि जेब में पैसे थोड़े कम थे,
कभी प्यार से, कभी डांट कर,
समझा देता है उनको,
एक बूंद आंसू की जमी रह जाती है,
आँख के कोने में,
लेकिन दिखती नहीं बच्चों को,
उस दिन दिखेगी उन्हें, जब वो खुद, बन जाएंगे माँ बाप अपने बच्चों के,
खाने की थाली में दो रोटी के साथ,
परोस दी हैं पत्नी ने दस चिंताएं,
कभी,
तुम्हीं नें बच्चों को सर चढ़ा रखा है,
कुछ कहते ही नहीं,
कभी,
हर वक्त डांटते ही रहते हो बच्चों को,
कभी प्यार से बात भी कर लिया करो,
लड़की सयानी हो रही है,
तुम्हें तो कुछ दिखाई ही नहीं देता,
लड़का हाथ से निकला जा रहा है,
तुम्हें तो कोई फिक्र ही नहीं है,
पड़ोसियों के झगड़े, मुहल्ले की बातें,
शिकवे शिकायतें दुनिया भर की,
सबको पानी के घूंट के साथ,
गले के नीचे उतार लेता है,
जिसने एक बार हलाहल पान किया,
वो सदियों नीलकंठ बन पूजा गया,
यहाँ रोज़ थोड़ा थोड़ा विष पीना पड़ता है,
जिंदा रहने की चाह में,
फिर लेटते ही बिस्तर पर,
मर जाता है एक रात के लिए,
क्योंकि
सुबह फिर जिंदा होना है,
काम पर जाना है,
कमा कर लाना है,
ताकि घर चल सके,
कुछ जीवन बच सके
जो हम न बने
वो बच्चे बन सके...।।
साभार सभी मित्रों का